फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Free meditation sessions organized on the occasion of World Meditation Day

Panipat News: विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर कराए निशुल्क ध्यान सत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Free meditation sessions organized on the occasion of World Meditation Day
पानीपत। आर्ट ऑफ लिविंग पानीपत चैप्टर की ओर से विश्व ध्यान दिवस पर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, एसआर विद्या मंदिर, हरियाणा ग्रामीण बैंक, हुडा सेक्टर-12 स्थित जयहिंद पार्क, रिफाइनरी टाउनशिप के कल्याण केंद्र, यमुना एन्क्लेव स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर, भगत नगर स्थित चेतना स्कूल, सनातन धर्म मंदिर, शिवाजी स्टेडियम, एमडी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों, अभिभावकों और आस-पास के स्थानीय लोगों को योग एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य ध्यान की शक्ति को समझना और उसे जीवन में लागू करना था। ताकि व्यक्ति अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सके। आर्ट ऑफ टीचर्स कुसुम धीमान, डॉ. विकास शर्मा, सुरेंद्र गोयल,अनीता खुराना, डॉ. वीना गर्ग, संतोषी साहू, मनीष सोनी और सागर तागरा ने ध्यान के फायदे बताए। हरियाणा स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर कुसुम धीमान ने बताया कि ध्यान केवल एक मानसिक अभ्यास नहीं है।
विज्ञापन

बल्कि यह आत्मिक शांति और संतुलन की ओर एक कदम है। जब हम अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। तब हम अपनी चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं और हमारे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बेहतर होता है। यह न केवल मानसिक तनाव को कम करता है बल्कि शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है। ध्यान और योग से मानसिक शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे तनाव और चिंता कम होती है। नियमित ध्यान से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह अनिद्रा जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करता है। योग शरीर के सभी अंगों को लचीला बनाता है और रक्त संचार को बेहतर करता है। इससे कई बीमारियों का खतरा कम होता है। यह हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद करता है ध्यान से व्यक्ति का मन स्थिर और दृढ़ होता है, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस प्रकार के ध्यान सत्र से विद्यार्थियों और शिक्षकों और अभिभावकों को शांति और समर्पण की दिशा में एक कदम और बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed