फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fraud with Haryana Transport Minister driver

मंत्री अनिल विज के चालक से लाखों की ठगी: बेटे को डंकी रूट से भेजा अमेरिका, 14 माह बाद जेल से लौटा स्वदेश

Wed, 26 Aug 2026 05:46 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 26 Aug 2026 05:46 PM IST
सार

घर लौटने पर पीड़ित परिवार ने एजेंट से संपर्क किया और पंचायत बुलाई। पंचायत में एजेंट ने 50 लाख रुपये लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया

विज्ञापन
Fraud with Haryana Transport Minister driver
मंत्री अनिल विज - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैबिनेट एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के सरकारी चालक के बेटे को कानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का झांसा देकर 50 लाख रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एजेंटों ने युवक को वैध वीजा पर हवाई मार्ग से भेजने का वादा किया था, लेकिन उसे अवैध 'डंकी रूट' से मेक्सिको के रास्ते अमेरिका की सीमा में धकेल दिया। वहां पहुंचते ही अमेरिकी बॉर्डर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और 14 महीने तक डिटेंशन सेंटर में रखा। दिसंबर 2025 में पीड़ित युवक को डिपोर्ट कर भारत भेजा गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पानीपत के पुराना औद्योगिक (ओल्ड इंडस्ट्रियल) थाना पुलिस ने एजेंट और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी व कबूतरबाजी की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


40 लाख में तय हुआ था सौदा, किस्तों में ऐंठे 50 लाख
गोहाना निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा सरकार के मिनिस्ट्री कार सेक्शन में चालक हैं और वर्तमान में परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास पर तैनात हैं। उनका छोटा बेटा नवीन वर्मा मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए अमेरिका जाना चाहता था। परिजनों की मुलाकात पानीपत की गोपाल कॉलोनी निवासी ट्रेवल एजेंट कुलदीप से हुई। एजेंट ने कानूनी प्रक्रिया (बाय-एयर) से अमेरिका पहुंचाने का भरोसा देकर 40 लाख रुपये में डील तय की। इसके बाद वीजा व अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर किस्तों में कुल 50 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।
विज्ञापन

 

डंकी रूट से भेजा, 14 माह जेल में काटे
एजेंट ने नवीन को वैध तरीके से भेजने के बजाय फ्रांस और फिर मेक्सिको के रास्ते अवैध 'डंकी रूट' से अमेरिका की सीमा में प्रवेश करवा दिया। सीमा पार करते ही अमेरिकी सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया। करीब 14 महीने तक नवीन अमेरिका के डिटेंशन कैंप में बेहद कठिन परिस्थितियों में बंद रहा। आखिरकार दिसंबर 2025 में अमेरिकी प्रशासन ने उसे भारत डिपोर्ट कर दिया।

पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी
घर लौटने पर पीड़ित परिवार ने एजेंट से संपर्क किया और पंचायत बुलाई। पंचायत में एजेंट ने 50 लाख रुपये लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया और फोन बंद कर लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी अपनी ऊंची पहुंच का रौब दिखाकर जान से मारने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं।

ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप व उसके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बैंक खातों व लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
घर लौटने पर पीड़ित परिवार ने एजेंट से संपर्क किया और पंचायत बुलाई। पंचायत में एजेंट ने 50 लाख रुपये लौटाने का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed