फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fraud with former MLA of Samalkha, 10 nominated including Tehsildar

Panipat News: समालखा के पूर्व विधायक के साथ धोखाधड़ी, तहसीलदार समेत 10 नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud with former MLA of Samalkha, 10 nominated including Tehsildar
समालखा। पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर की जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री कराकर धोखाधड़ी और कब्जा करने का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक ने समालखा की तत्कालीन तहसीलदार सुमनलता समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। समालखा थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व विधायक अब समालखा बार एसोसिएशन के प्रधान हैं।
विज्ञापन


पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने समालखा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ सीताराम कॉलोनी की एक कोठी में 2018 तक रहे। बाद में कोठी अनीता पत्नी कृष्ण को पीजी चलाने के लिए किराए पर दे दी। एक गली दूर संजय, सतीश व सविता का भी करीब एक हजार वर्ग गज में मकान और शोरूम है। वहीं पर उनका भी एक प्लाॅट था। आरोपियों ने मिलीभगत कर उनकी कोठी के सामने खाली प्लाॅट पर साइट प्लान बनवा ली और नगर पालिका के कर्मचारियों से मिलकर गलत आईडी बनवा ली। इनके सहारे अनीता ने कोठी पर कब्जा कर लिया। इसे बाद में 32 लाख रुपये देकर खाली कराया। इस बीच संजय और अनीता ने मिलकर उनके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करा दी थी। इसके बाद कोठी के सामने जीटी रोड पर 45 फीट लंबी दीवार तोड़कर रात करीब तीन बजे प्लाॅट पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन ट्रैक्टर ईंटों में फंस गया। उनके दो चौकीदारों की वजह से भाग गए और उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया।
विज्ञापन

भरत सिंह ने आरोप लगाया कि वह कोठी खाली होने के बाद उसमें रहने लगे, लेकिन संजय व अन्य लोग प्लाॅट का झगड़ा समाप्त करने के एवज में 106 वर्ग गज जमीन मांग रहे हैं। उन्हें सामाजिक और मानसिक कष्ट दे रहे हैं। आरोपियों ने मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तक तैयार करवाए हैं। उन्होंने अनीता, संजय, सतीश, सविता, सुखदेव और नक्शा नवीस पीपी कपूर व नगर पालिका एवं तहसील के पटवारी विकास, रामनिवास, कानूनगो व तहसीलदार सुमनलता और 2001 के तहसील स्टाफ पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्कालीन तहसीलदार सुमनलता और अन्य लोगों पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें जल्द ही आरोपियों को जांच में शामिल किया जाएगा।
- सुनील कुमार, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed