फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fraud

ऑनलाइन ठगी कर खाते से निकाले 1 लाख 90 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
fraud
ऑनलाइन ठगी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद भी समझने की बजाए ठगों के झांसे में आ जाते हैं। लोन की किस्त भरने के एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 90 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में संदीप मनचन्दा निवासी गुलाटी रोड ने बताया कि उसका एक प्राईवेट बैंक से लोन चल रहा है और उसके लोन की दो किस्त कट गई। जिस पर उसने ऑनलाईन हेल्पलाईन नंबर सर्च कर इस बारे में शिकायत की। जिसके बाद उसके नंबर पर पैसे वापस करने को लेकर फोन आया। बैंक कर्मचारी समझ कर उसने पेटीएम एकाउंट नंबर तथा बैंक खाता नंबर बता दिया। करीब एक घंटे बाद मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने के 7 मैसेज आए और खाते से 1 लाख 90 हजार रुपये धोखे से निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर पैसे वापिस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed