फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fraud of Rs 56,999 in the name of getting electricity bill corrected, case registered

Panipat News: बिजली बिल ठीक कराने के नाम पर 56,999 रुपये की धोखाधड़ी, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 56,999 in the name of getting electricity bill corrected, case registered
सनौली। बिजली निगम की छाजपुर सब डिवीजन के अंतर्गत गढ़ी बेसिक गांव के एक बिजली उपभोक्ता का अधिक बिल को ठीक कराने के नाम दो युवकों ने एसडीओ से जान पहचान बताकर 56,999 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। सनौली थाना की पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी बेसिक गांव के नदीम ने बताया कि उनका बिजली बिल किसी कारण से ज्यादा आ गया था। जब उसने यह बात अपने गांव के जब्बार को बताई तो वह उसे अपने साथ बिजली निगम छाजपुर ले गया। जहां जब्बार ने उसे गयूर निवासी नवादा-आर गांव हाल निवासी कुटानी रोड नजदीक बेरी वाली मस्जिद से मिलवाया। जब्बार ने कहा कि गयूर की एसडीओ छाजपुर से अच्छी जान-पहचान है। यह तुम्हारा बिल कम करवा देगा। जिस पर जब्बार ने नदीम से बिजली का बिल कम करवाने के लिए 70 हजार रुपये की मांग की। तो नदीम ने 49,999 रुपये अपने बैंक खाता माध्यम से गयूर के खाता में जब्बार के कहने पर भेजे व सात हजार रुपये अपने सगे भाई वसीम के खाता से ही जब्बार के पास भेजे थे। इसके बाद नदीम उनके चक्कर काटता रहा न उसका बिजली बिल कम हुआ व न ही जब्बार व गयूर ने उसके पैसे वापस करे। जिस पर नदीम ने इसकी शिकायत सनौली थाना पुलिस को दी कि जब्बार व गयूर ने बिजली बिल कम करवाने की एवज में उसके साथ धोखाधङी की है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जिस पर नदीम की शिकायत पर सनौली थाना पुलिस ने धारा 318(4) के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन

सनौली थाना पीएसआई अजीत का कहना है कि नदीम की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ बिजली बिल कम कराने की एवज में पैसे लेने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed