फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fraud, crime, police

नायब तहसीलदार का पेपर पास कराने के नाम पर युवक से ठगे पांच लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
fraud, crime, police
एक युवक से दो युवकों ने नायब तहसीलदार का पेपर पास करवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार पुत्र धर्म सिंह वासी बलाना ने बताया कि वह इसराना बाजार में जनता क्लाथ हाउस के नाम से कपड़े बेचने की दुकान चलाता है। उसने नायब तहसीलदार पद के लिए आवेदन किया हुआ था। वह दुकान पर बैठ कर पेपर की तैयारी में लगा हुआ था। अप्रैल माह में उसकी दुकान पर बांध निवासी सुरेंद्र व नरेंद्र आए और पूछने लगे कि भाई क्या कर रहा है। उसने बताया कि वह नायब तहसीलदार के पेपर की तैयारी कर रहा है। दोनों ने जवाब दिया कि पेपर तो हम पास करवा देंगे। वे बोले कि उनका एक हैड है जो तेरा पेपर पास करवा देगा। इसके पांच छह दिन बाद सुरेन्द्र व नरेन्द्र उसे लेकर गनौर सुखदेव ढाबा पर पहुंचे। जहां उसे उनका हैड गुरुसेवक नाम का व्यक्ति मिला। गुरुसेवक ने उसे कहा कि वे तेरा पेपर पास करवा देंगे बस तू पैसों का इंतजाम करले व सुरेन्द्र व नरेंद्र से बात कर लेना। उसके बाद सुरेन्द्र व नरेन्द्र ने उसे बताया कि तुझे पेपर से एक दिन पहले पेपर दे देंगे। इसकी एवज में 60 लाख रुपये देने की बात हुई है। उन्होंने उसे पहले 20 लाख रुपये देने को कहा तो उसने कहा कि वह पहले पांच लाख रुपये देगा। पेपर से एक दिन पहले उन्होंने पेपर नहीं दिया व कहने लगे कि तुझे जो पेपर आता हो कर लेना, बाकी पेपर खाली छोड़ आना तुझे पास करवा देंगे। वह उनके कहने पर ज्यादा पेपर खाली छोड़ आया। पेपर के दो तीन दिन बाद उसने अपनी दुकान पर सुरेन्द्र व नरेंद्र को पांच लाख रुपये दे दिए। सुरेन्द्र व नरेंद्र ने उसे शोर्टी के तौर पर पांच लाख रुपये का चैक नंबर 094324 दिया, जो सालाउदीन के नाम था। एक महीने बाद पेपर का रिजेल्ट आ गया तो उसका उसका नंबर उसमें नही था। जब सुरेंद्र व नरेंद्र से पैसे वापस मांगे तो आनाकानी कर जान से मारने की धमकी देने लगे। उसने इसकी शिकायत पुलिस कप्तान से की। जिसके बाद पुलिस ने सुरेंद्र व नरेंद्र खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 व 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed