{"_id":"5e31dbd28ebc3e4b142c4f5b","slug":"fraud-case-in-panipat-panipat-news-knl203332125","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर युवक को बुलाया, फिर पति समेत चार लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर युवक को बुलाया, फिर पति समेत चार लोगों ने पीटा
विज्ञापन
बुआ के बेटे की पत्नी ने फोन कर देवर को बुलाया और अपने पति सहित अन्य तीन युवकों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि उसकी भाभी ने फोन कर किसी दूसरी महिला से दो हजार रुपये में अश्लील संबंध बनवाने का झांसा देकर मॉल के पीछे बुलाया था। जहां पहुंचते ही भाभी ने अपने पति सहित चार के साथ मिलकर उस पर तलवार, गंडासी और लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह पांच भाई और तीन बहन हैं। जिनमें वह सबसे छोटा है। पीड़ित के पास 26 जनवरी को उसके बुआ के लड़के की पत्नी का फोन आया। महिला ने कहा कि उसकी एक महिला दोस्त है, जिससे वह अश्लील संबंध बनवा सकती है। महिला ने संबंध बनवाने की दो हजार रुपये फीस बताई। महिला ने पीड़ित को शाम साढे़ सात बजे फोन कर मॉल के पास बुलाया। पीड़ित जब मॉल के पास पहुंचा तो वहां पर पहले से ही उसकी भाभी, बुआ का लड़का, एक लड़की और अन्य एक युवक वहां पर खड़े थे। पीड़ित पहुंचा ही था कि आरोपियों ने पीड़ित पर तलवार, गंडासी और लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। सरिये से उसके सिर में वार किया, जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि उन लोगों ने उसकी जेब से 700 रुपये और फोन निकाल लिए। पीड़ित ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पीड़ित को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक का इलाज कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।
पहले भी हो चुकी थी लड़ाई, समझौता होने के बाद लेना चाहते थे बदला
पीड़ित ने बताया कि उनकी पहले भी कहासुनी हुई थी, लेकिन उस समय उनका समझौता हो गया था। इसी रंजिश में आरोपी बदला लेना चाहते थे। आरोपियों ने एक प्लानिंग के तहत पूरी वारदात को अंजाम दिया है। उसकी पुलिस से गुहार है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-धर्मबीर, जांच अधिकारी, सेक्टर 11-12 चौकी।