फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fraud by young man

Panipat News: नौकरी का झांसा देकर 1.20 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 07:46 PM IST
विज्ञापन
fraud by young man
फोटो संख्या-17
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय की नौकरी दिलवाने का दिया था झांसा
गृहमंत्री के जनता दरबार में मान ने शहर थाना प्रभारी पर लगाया था मंथली मांगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। गृहमंत्री अनिल विज के जनता दरबार में तत्कालीन शहर थाना प्रभारी पर 10 हजार रुपये की मंथली मांगने का आरोप लगाने वाला प्राइवेट एंबुलेंस एसोसिएशन का प्रधान अमरजीत मान नौकरी लगवाने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी के मामले में फंस गया है। समालखा के मच्छरौली गांव निवासी युवक ने अमरजीत पर सरकारी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय की नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी सवा लाख की ठगी के एक अन्य मामले में जेल में है। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। समालखा के मच्छरौली गांव निवासी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले पानीपत के सरकारी अस्पताल में निजी एंबुलेंस एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत मान से मुलाकात हुई थी। उसने उसे सरकारी अस्पताल वार्ड ब्वॉय की नौकरी दिलाने का झांसा दिया और दो लाख रुपये की मांग की। मान ने कहा कि वह अस्पताल में उसे स्थायी नौकरी पर लगवाएगा। उसने आधे रुपये पहले और आधे बाद में देने की बात कही। उसके कहने पर 50 हजार रुपये ड्राइवर हर्षवीर के खाते में ट्रांसफर कर दिए, जबकि 70 हजार रुपये उसे सरकारी अस्पताल के पार्क में दीपक के सामने दिए। उसने अमरजीत से संपर्क किया तो वह टालमटोल करता रहा। उसने बाद में उसे जान से मारने की धमकी दी।

आरोपी पर ये मामले दर्ज-
आरोपी के खिलाफ खेत में फसल को नुकसान पहुंचाने, रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी देने का एक मुकदमा करनाल के बला गांव निवासी महिला इंद्रावती की शिकायत पर 2017 में करनाल के असंध थाने में दर्ज है। सरकारी कार्य में बाधा डालने, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा सिविल अस्पताल के डॉक्टर वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर 27 अप्रैल 2022 को शहर थाने में दर्ज है। किशोरी से छेड़छाड़, मोबाइल फोन छीनने व जान से मारने की धमकी देने का एक मुकदमा वर्ष 2017 में थाना शहर में दर्ज है। आरोपी के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का एक मुकदमा मार्च 2020 में भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत पर अमरजीत के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामदगी के लिए आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
- जाकिर हुसैन, प्रभारी, शहर थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed