{"_id":"5f272b718ebc3e63c03df701","slug":"fraud-32-lakh-to-send-america-panipat-news-knl39503121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 32 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 32 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहर गांव निवासी कक्षा 12वींपास युवक ने अमेरिका भेजने के नाम पर इसराना के एक एजेंट पर 32 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। एजेंट को 32 लाख रुपये देने के बदले में युवक को अमेरिका में एक साल की जेल मिली। वह फिर से आठ लाख रुपये खर्च कर जेल से छूटने के बाद वह घर लौटा है। उसने पुलिस को एजेंट के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया है
अहर निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि मार्च 2019में अमेरिका जाने के लिए इसराना निवासी ओमप्रकाश से 32 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। चार लाख रुपये आढ़ती से ब्याज पर लेकर ओमप्रकाश को दिए थे। पिछले साल एक अप्रैल को दिल्ली से एक्वाडोर के लिए उन्होंने टिकट दिया। वहां एक महिला मिली और अपने साथ कार में बैठाकर ले गई। महिला ने उसका पासपोर्ट ले लिया और उसे एक बस में बैठाया और बार्डर पर छोड़ दिया। वहां एक व्यक्ति आया और उसका फोटो मोबाइल में दिखाकर कार में ले गया। इसके बाद बस में बैठाया और कोलंबिया बार्डर पर छोड़ दिया। जहां पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बदले ओमप्रकाश को ढाई लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये का चेक दिया। तब जाकर पुलिस ने उसे छोड़ा। इसके बाद कश्ती में बैठाकर जंगल के रास्ते मैक्सिको ले जाया गया, जहां पर अमेरिका में प्रवेश करते वक्त पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसे जेल में डाल दिया। किसी तरह परिजनों को जेल में होने की जानकारी दी। जेल से छुड़वाने के लिए ओमप्रकाश ने 8 लाख रुपये मांगे और वह जेल से छूटकर अब घर लौटा है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।