फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four year old boy dies after being hit by a roadways bus

Haryana: रोडवेज बस ने मासूम को मारी जोरदार टक्कर, फट गया बच्चे का पेट, हुई मौत

Sun, 12 Oct 2025 10:09 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 10:09 PM IST
सार

रोडवेज बस की टक्कर से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद बच्चे का पेट फट गया।  हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Four year old boy dies after being hit by a roadways bus
विलाप करती हुई बच्चे की दादी - फोटो : संवाद

विस्तार

रविवार दोपहर करीब 1 बजे थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में संजय चौक पर जीटी रोड पार करते समय पानीपत डिपो की रोडवेज बस ने चार साल के मासूम उदित, पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी सौंदापुर, को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सौंदापुर गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी मां शकुंतला रविवार को सिवाह गांव में कीर्तन में जा रही थीं। उनके साथ चार साल का बेटा उदित भी था। दोपहर करीब 1 बजे संजय चौक पर जीटी रोड पार करते समय शामली की ओर से आ रही पानीपत डिपो की रोडवेज बस ने उदित को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे का पेट फट गया और उसकी आंतें बाहर आ गईं। आसपास के राहगीरों ने तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मासूम उदित की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण नागरिक अस्पताल पहुंचे। हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। उदित अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिससे परिजनों का दुख और गहरा हो गया। ग्रामीणों ने हादसे पर शोक जताते हुए रोडवेज चालक की लापरवाही पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही किशनपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लिया और चालक व परिचालक को हिरासत में ले लिया। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे के पिता कृष्ण कुमार की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed