फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four thousand people were examined on the first day of the campaign

Panipat News: अभियान के पहले दिन चार हजार लोगों की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Four thousand people were examined on the first day of the campaign
महिला का हीमोग्लोबिन जांचते स्वास्थ्य कर्मी सतबीर सिंह। स्रोत : सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने एनीमिया मुक्त माह के अंतर्गत गांवों में जांच अभियान शुरू किया है। विभाग की करीब 100 टीमें गांवों में उतरीं। यहां करीब चार हजार लोगों के खून की जांच की। विभाग की टीमों ने ग्रामीणों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी जागरूक किया।
अभियान के अंतर्गत हर आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व नागरिक अस्पताल में शिविर लगाए। इसके लिए छह लक्षित ग्रुप छह माह से पांच वर्ष, छह से 19 वर्ष, 10 से 19 वर्ष आयु के किशोरों और बच्चों के खून की जांच की। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली महिलाओं के खून की जांच की गई। जांच में खून की कमी मिलने वाले लोगों को आयरन की गोलियां वितरित कीं और बच्चों को आयरन सिरप दिया।
विज्ञापन

धनसौली गांव में एनीमिया मुक्त माह की शुरुआत की गई। अभियान के तहत बच्चों, किशोरों और महिलाओं को एनीमिया मुक्त किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मी सतबीर सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत बच्चों, किशोरों, महिलाओं के खून के नमूने लेकर हीमोग्लोबिन (एचबी) की जांच की जाएगी। इसके अंतर्गत 50 लोगों के खून की जांच की। इसमें सामान्य मरीजों को पहले की तरह प्राथमिक स्तर पर आयरन की दवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर एनीमिया से पीड़ित रोगियों को दवा देकर व उनकी पड़ताल कर फीडबैक लिया जाएगा। सतबीर सिंह ने बताया कि एनीमिया को दूर भगाने के लिए लोगों को आयरन, प्रोटीन, बी-12, युक्त आहार, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि का सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर महिला स्वास्थ्य कर्मी स्वीटी रानी, संजू और आशा कार्यकर्ता सुनीता उपस्थित रहीं।

एनीमिया की जांच के साथ लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है। इसके लिए अभियान शुरू किया है। विभाग की टीमें गांवों में पहुंच रही हैं। मंगलवार को पहले दिन करीब चार हजार लोगों की जांच की गई है। - डॉ. जयंत आहूजा, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed