{"_id":"64766069383ebcc2940a9807","slug":"four-teenagers-went-to-bathe-in-the-drain-one-drowned-panipat-news-c-244-1-sknl1015-112-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ड्रेन में नहाने गए चार किशोर, एक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ड्रेन में नहाने गए चार किशोर, एक डूबा
विज्ञापन
पानीपत। भैंसवाल के पास ड्रेन में नहाने वक्त चार में से एक किशोर बह गया। तीन दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। जब तक वह अन्य लोगों को बुलाकर लाए तब तक वह डूब चुका था। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना डायल 112 और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ड्रेन में सर्च अभियान चलाया, लेकिन ढाई किलोमीटर तक सर्च करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
मूलरूप से बदायूं निवासी सबरुदीन हाल में पानीपत के भैंसवाल गांव में पूर्व सरपंच बिजेंद्र के पास किराये के मकान में अपने परिवार सहित रहता था। सबरूदीन मंगलवार को सुबह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रिश्तेदारी में गया था। उनके पीछे से उनका बेटा 16 वर्षीय साजिद अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव भैंसवाल के पास ड्रेन में नहाने आए।
दोस्तो ने बताया कि वह किनारे पर नहा रहे थे। इसी बीच साजिद ड्रेन के बीच जाकर नहाने लगा और बह गया। ड्रेन की गहराई ज्यादा थी, इसलिए वह अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्होंने देखा कि कुछ दूरी तक साजिद ड्रेन में बहता दिख रहा था, लेकिन कुछ दूरी के बाद वह दिखना बंद हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे, ड्रेन का पानी कम कराया गया है, ड्रेन में गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे हुए है, जल्द ही उसे ढूंंढ लिया जाएगा
- फूल कुमार, प्रभारी, तहसील कैंप थाना