फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four members of bike theft gang arrested, six bikes and Activa recovered

बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, छह बाइक और एक्टिवा बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four members of bike theft gang arrested, six bikes and Activa recovered
बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह बाइक और एक एक्टिवा बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर 11-12 पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे युवक को मित्तल मेगा मॉल के पास से गिरफ्तार किया। युवक ने अपनी पहचान खालिद निवासी विद्यानंद कॉलोनी के रूप में बताई। पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक को 18 अगस्त को राज ओवरसीज की पार्किंग से चोरी करने का खुलासा किया।
विज्ञापन

गहनता से पूछताछ करने और चोरी की अन्य वारदातों का पता लगाने के लिए आरोपी खालिद को न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। खालिद से खुलासा हुआ कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी खालिद की निशानदेही पर तीनों आरोपी सुरज निवासी दुधली, सहारनपुर हाल निवासी विकास नगर, आकाश सागर निवासी खजुरिया, बदायु हाल निवासी कृष्णा गार्डन और मोहेडू उर्फ मोहर सिंह निवासी डिडावली, मुजफ्फरनगर, यूपी को सनौली रोड से काबू किया। चारो आरोपियों से चोरी की कुल 6 बाइक व 1 एक्टिवा चोरी करने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदातों को दिया था अंजाम
अगस्त में जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक के पास से बाइक चोरी की।
अप्रैल में महाबीर कॉलनी स्थित विवेक हैंडलूम फैक्टरी के बाहर से बाइक चोरी की।
अगस्त में लालबत्ती के पास फ्लाईओवर के नीचे से बाइक चोरी की
जुलाई में कटारिया कॉलोनी से एक एक्टिवा चोरी की।
चार बाइक और एक एक्टिवा के अलावा 2 बाइकों को आरोपियों ने नशे की हालत में चोरी किया था। जिनकी पुष्टी न होने पर 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया है।
छह बाइक और एक एक्टिवा बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
-जयवीर सिंह, सेक्टर 11-12 चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed