फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four members of an interstate Iranian gang arrested under Operation Track Down

Panipat News: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के चार सदस्य काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Four members of an interstate Iranian gang arrested under Operation Track Down
अंबाला सिटी। सीआईए-1 ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे आप्रेशन ट्रैक डाउन के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सिटी थाने में तीन अक्तूबर को दर्ज मुकदमा नंबर 327 के तहत कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के सरगना सहित दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान गैंग के मुख्य सरगना घाटकोपर मुंबई निवासी गुलाम अब्बास उर्फ रिहाना के अलावा श्री सत्यासाई अनंतपुर आंध्रप्रदेश निवासी मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी मोहम्मद खान का दो दिन व मुख्य सरगना गुलाम अब्बास का 10 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया।
विज्ञापन


मुंबई से दो और पकड़े
10 नवंबर को सीआईए-1 की टीम ने मुंबई में दस्तक दी और ईरानी गैंग के दो अन्य सदस्यों को काबू किया। आरोपियों की पहचान घाटकोपर मुंबई निवासी अकबर मियां शेख और कल्याण थाना निवासी असदुल्ला खान उर्फ कालिया के तौर पर हुई। दोनों आरोपियों को मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से चार मोबाइल फोन, चार सिम व वारदात में प्रयुक्त दो एक्टिवा बरामद की गई है।
विज्ञापन


योजनाबद्ध तरीके से चोरी करता है गैंग
सीआईए- के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि ईरानी गैंग ठग ऑफ हिंदुस्तान किस्म का गैंग है, जो भारत के सभी राज्यों में योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी करके सोना व हीरे चोरी करने जैसी वारदातों को अंजाम देते है। वारदात को अंजाम देने के लिए यह गिरोह कर्नाटक बिदर, कल्याण, हैदाराबाद, तेलंगाना, पंजाब व मुंबई से चोरी की हुई एक्टिवा को रेलवे पार्सल द्वारा व कुछ जगह पर एक्टिवा द्वारा पहुंचकर अंजाम देते हैं। चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए गिरोह के सदस्य कभी ट्रेन तो कभी हवाई जहाज से भी सफर किया करते थे। आरोपियों के खिलाफ अन्य राज्यों में भी चोरी व धोखाधड़ी आदि के लगभग 105 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
सिटी के पटेल नगर निवासी समर्थ जैन ने सिटी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि तीन अक्तूबर को पटेल रोड स्थित पदमावती ज्वैलर्स की दुकान से अज्ञात आरोपियों ने 150 ग्राम सोना हेराफेरी से चोरी किया था। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की जिम्मेदारी सीआईए-1 की टीम को सौंपी थी। टीम ने मुखबिरों व मोबाइल डंप की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed