{"_id":"6ad0ce8b04a83f7bd4065079","slug":"four-illegal-colonies-spanning-42-acres-in-chandauli-bahrampur-and-jalalpur-1-were-demolished-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166053-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चंदौली, बहरामपुर और जलालपुर-1 में 42 एकड़ में बनी चार अवैध कॉलोनियों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चंदौली, बहरामपुर और जलालपुर-1 में 42 एकड़ में बनी चार अवैध कॉलोनियों को तोड़ा
विज्ञापन
अवैध निर्माण को गिराते डीटीपी की टीम। स्रोत : विभाग
दो जेसीबी की मदद से 15 डीपीसी और कच्चा रास्ता ध्वस्त, एक अवैध ढांचा गिराया और दो किए गए सील
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने वीरवार को चार अवैध कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई की। चंदौली, बहरामपुर और जलालपुर-1 के राजस्व क्षेत्र में करीब 42 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों को तोड़ा। इस दौरान एक अवैध ढांचा गिराया और दो को सील कर दिया।
डीटीपी सुमित मलिक की अगुवाई में टीम ने वीरवार दोपहर के समय कार्रवाई शुरू की। इसके बाद देर शाम तक कार्रवाई चलती रही। डीटीपी ने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 42 एकड़ भूमि में बसाई जा रही चार अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी मशीनों की मदद से 15 डीपीसी, डीमार्केशन और सड़कों के पूरे जाल को उखाड़ा गया। इसके अलावा एक अवैध ढांचे को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। दो अवैध ढांचों को मौके पर ही सील कर दिया। डीटीपी ने लोगों को चेतावनी दी है कि वे भू-माफियाओं के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें।
विज्ञापन
29