फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four arrested for attempting to rob a police car in Panipat

Panipat: पुलिस की गाड़ी लूटने का प्रयास, चार गिरफ्तार, हुए गन प्वाइंट पर कईं लूट के खुलासे

Wed, 19 Apr 2023 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 10:34 PM IST
सार

पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने गई थी। गन प्वाइंट पर लूटपाट की पानीपत की तीन, सोनीपत की दो और भिवानी की एक वारदात का खुलासा हुआ है। एक कार, एक बाइक व दो अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
Four arrested for attempting to rob a police car in Panipat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत, सोनीपत और भिवानी में गन प्वाइंट पर कार व बाइक लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के मास्टर माइंड समेत चार बदमाशों को पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को ही लूटने का प्रयास किया। आरोपियों से लूटपाट की छह वारदात का खुलासा हुआ है। साथ ही एक कार, एक बाइक, पंच, एक सरिया, दो हथियार डोगा और 315 बोर की पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि समालखा के गढ़ी छाजू मोड़ पर अवैध हथियार लेकर चार युवक बिना नंबर की एक टाटा पंच कार लेकर राहगीरों को लूटने की फिराक में हैं। पुलिस गाड़ी पर लगी बत्ती को उतारकर उस तरफ पहुंची तो उनमें से एक ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया।
विज्ञापन


ड्राइवर ईएसआई शमशेर ने गाड़ी रोक दी। एक युवक ने ड्राइवर शमशेर की तरफ पिस्तौल तान दी और गाड़ी से नीचे उतरने व सामान निकाल देने की धमकी दी। पुलिस ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए मौके पर चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र जय सिंह निवासी गांव आट्टा पानीपत, रोहित पुत्र सतपाल निवासी पुरखास सोनीपत, शिवम पुत्र कपिल निवासी नाथूबास भिवानी व सोनू पुत्र छोटे लाल निवासी ब्राह्मणवास, अलवर राजस्थान के रूप में हुई।


यहां हुई वारदात 
  • 14 अप्रैल की देर रात सोनीपत में कामी रोड पर गन प्वाइंट पर संदीप पुत्र जोगेंद्र से टाटा पंच गाड़ी लूटी। थाना सदर सोनीपत में संदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। उस गाड़ी को पुलिस ने अब बरामद कर लिया है।
  • दो माह पहले भिवानी में मेडिकल स्टोर संचालक से गन प्वाइंट पर 12 हजार रुपये लूट लिए थे।
  • डेढ़ माह पहले सोनीपत के दुभेटा गांव में शराब ठेके पर गन प्वाइंट पर आठ हजार रुपये लूटे थे।
  • पानीपत में 21 जनवरी को अंसल में सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मोहित से गन प्वाइंट पर आई-10 कार लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed