फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four accused of Loot arrested

व्यापारी के घर लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2013 11:45 PM IST
पानीपत
पानीपत Updated Sun, 22 Dec 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four accused of Loot arrested
पानीपत पुलिस ने माडल टाउन में रहने वाले व्यापारी के घर में महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की वारदात के  चार दिन बाद चार बदमाशों को काबू किया है। बदमाशों ने व्यापारी के पड़ोसी के ड्राइवर की सूचना पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी पर लूट, डकैती और फिरौती के 30 के करीब मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने चारों से पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईए टू प्रभारी सत्यवान डांगी औ उनकी टीम रविवार को लूट की वारदात का खुलासा किया है। सत्यवान डांगी को 18 दिसंबर को व्यापारी के घर महिलाओं को बंधक बनाकर लूट की वारदात के आरोपियों के किला पार्क में होने की सूचना मिली। उन्होंने एएसआई नवीन कुमार, सुलतान, सुनील, अनिल, हवलदार जावेद व सिपाही मनोज कुमार की टीम बनाई और किला पार्क में दबिश दी। यहां पर पुलिस को देख चारों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने चारों को दबोच लिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने 18 दिसंबर को माडल टाउन में व्यापारी विजय सिंगला के घर लूट की वारदात कबूल ली। पुलिस ने जोगेंद्र रामसिंह निवासी रोजला जिला जींद हाल निवासी विकास नगर पानीपत, गौतम पुत्र हरदीप निवासी नांगल खेड़ी, विकास उर्फ बंटी निवासी नांगल खेड़ी व सुभाष निवासी शोंदापुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


सुभाष विजय सिंगला के पड़ोसी भीम सपड़ा की गाड़ी का ड्राइवर है। उसी ने पूरे मामले की जानकारी आरोपियों को दी थी। पुलिस ने उससे लूट के 15 सौ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मुख्य आरोपी जोगिंद्र की मौसी का लड़का है। पुलिस ने जोगिंद्र से एक देसी पिस्तौल देसी, एक अंगूठी और 15 सौ रुपये, गौतम से कैमरा, 15 सौ रुपये और चाकू बरामद किया और विकास उर्फ बंटी से मोबाइल, 15 सौ रुपये और चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जोगिंद्र पर दर्ज 30 मामले

सीआईए द्वारा गिरफ्तार जोगिंद्र पर पानीपत समेत दिल्ली और सोनीपत में 30 के करीब मामले दर्ज हैं। ये सब लूट, डकैती, चोरी, जान से मारने की नीयत से हमला करने और फिरौती के हैं। वह चोरी के आरोप में सोनीपत जेल में बंद था और दो नवंबर को सोनीपत से जेल से जमानत पर आया था। जोगिंद्र ने कबूला कि वह वर्ष 1994 से अपराध के दलदल में धंसा था और उसके बाद वह आगे बढ़ता चला गया।


ये है मामला
अठारह दिसंबर को माडल टाउन में रहने वाला व्यवसायी अपने काम से बाहर था और घर पर उसकी पत्नी कमलेश सिंगला, उसकी लड़की व नातिन और काम वाली महिला थे। इसी समय तीन बदमाश घर में घुसे और कमलेश को बंधक बना लिया। कमलेश ने शोर मचाना चाहा तो उसके सिर में चाकू मार दिया और उसके नातिन को चाकू के बल पर बंधक बना लिया।

 बदमाशों ने कुछ ही देर में उनसे नगदी और गहने लूट लिए और फरार हो गए। थाना माडल टाउन पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed