फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four accused arrested in case of beating to death of employee

Panipat News: कर्मचारी की पीटकर हत्या के मामले में चार आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in case of beating to death of employee
इसराना। कारद गांव नजदीक स्थित फैक्टरी से घर लौट रहे कर्मचारी की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सीआईए टू पुलिस ने वीरवार शाम को परढाना गांव से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे में स्वीकार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि थाना इसराना में कारद गांव निवासी रामफल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बड़ा बेटा अनिल (35) गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह प्रतिदिन शाम को खाना खाने के लिए घर आता था। वह 30 अगस्त को रात करीब 8:30 बजे गांव के जगमोहन उर्फ मोहन के साथ अपनी बाइक पर फैक्टरी से घर के लिए निकला था। कुछ दूर चलते ही चार पांच बाइक पर सवार होकर आए 8-10 लड़कों ने अनिल की बाइक को रुकवा लिया और डंडों व तेजधार हथियारों से अनिल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल के सिर, गर्द, पैर, कमर व हाथों पर वार किए। चोट मारकर सभी आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए।
सूचना पाकर वह छोटे बेटे सुनील व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा। वहा काफी भीड़ लगी थी, अनिल घायल अवस्था में पड़ा था और उसके सिर से काफी खून बह रहा था। इलाज के लिए वह अनिल को एनसी मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से उनकाे पानीपत के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। वे उसे पीजीआई रोहतक लेकर गए। जहां अनिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में परढाना के कन्हैया, सोनीपत के छतेहरा गांव के राधे श्याम, बुसाना गांव के साहिल व नरेंद्र को परढाना गांव से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में चारों आरोपियों ने फरार अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात अंजाम देने बारे में स्वीकार किया। आरोपी कन्हैया ने पुलिस को बताया वह और उसके गांव का संजीत इसी फैक्टरी में काम करते हैं। कुछ दिन पहले काम करने के दौरान उन दोनों की अनिल के साथ कहासुनी व गाली गलौज हो गई थी। दोनों अनिल से रंजिश रखने लगे और दोनों ने मिलकर अनिल की हत्या करने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed