फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Foundation Level-1 exam result on 20th

Panipat News: बुनियाद लेवल-1 का परीक्षा परिणाम 20 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Foundation Level-1 exam result on 20th
पानीपत। आठवीं व 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रदेश के चयनित विद्यार्थियों का बिना पैसा खर्च किए डाॅक्टर या इंजीनियर बनने का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन

बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम चलाया गया है। बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जा चुकी है जिसका परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया जाएगा।
बुनियाद लेवल-1 में उत्तीर्ण विद्यार्थी लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे। बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
तीन चरणों की बुनियाद परीक्षा के बाद सत्र अप्रैल में शुरू होगा। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा।
बुनियाद कार्यक्रम में राजकीय स्कूलों में आठवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। बुनियाद परीक्षाओं का शेड्यूल विभाग द्वारा जारी किया जा चुका है। विदित हो कि मिशन बुनियाद के तहत कक्षा नौंवी और 10वीं के चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी
विज्ञापन

परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। इसके लिए चयनित बच्चों को वहीं रहना होगा। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। मिशन बुनियाद को लेकर जिले में पांच केंद्र चल रहे हैं। इसके अलावा सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नीट और जेईई की तैयारी करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल तक विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी करवाई जाएगी। कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन द्वारा कोचिंग प्रदान की जा रही है। आगामी बैच 2025-27 के लिए चयन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed