फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former sarpanch's brother opened fire on neighbor

Panipat News: पूर्व सरपंच के भाई ने पड़ोसी पर चलाई गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Former sarpanch's brother opened fire on neighbor
पानीपत। बोहली गांव में पंचायती चुनाव के दौरान रंजिश में पूर्व सरपंच के भाई ने पड़ोसी पर गोली चला दी। गोली पड़ोसी के घर में जाकर लगी। वह बाल बाल बच गया। आरोपी यहां से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। दोनों के बीच शनिवार को गली में कार खड़ी करने को लेकर भी कहासुनी हुई थी। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को नामजद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बोहली गांव निवासी गुरनाम ने बताया कि वह पेशे से ठेकेदार है। उसका रिफाइनरी में लेबर का ठेका है। उसका पड़ोसी विक्रम गांव का पूर्व सरपंच है। जब विक्रम सरपंच बना था तो उन्होंने उसका समर्थन किया था। इस पंचायती चुनाव में विक्रम सरपंच का चुनाव लड़ रहा था। इस बार उन्होंने विक्रम का समर्थन न कर दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया था। इस बात पर विक्रम का परिवार उनसे रंजिश रखता है। शनिवार को गली में गाड़ी खड़ी करने को लेकर उसका विक्रम के भाई गुरदीप से विवाद हो गया था लेकिन लोगों ने समझाकर विवाद को सुलझा दिया था। शाम को वो पानीपत जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

गुरदीप व उसके साथी लखविंद्र ने उसकी कार को रुकवा लिया और उसके साथ मारपीट की। गुरदीप घर से विक्रम की लाइसेंसी पिस्तौल लेकर आया। उसने एक फायर हवा में किया। दूसरा फायर उसके घर पर किया। वो कार से निकलकर घर में घुसकर अपनी जान बचाई। गुरदीप व लखविंद्र उसको जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गुरदीप इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-
पुलिस मामले की कर रही जांच

सदर पुलिस थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि पुलिस वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित की शिकायत पर नामजद पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed