फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former MLA Bharat Singh's mobile phone hacked, messages demanding money were sent to 26,000 people.

Panipat News: पूर्व विधायक भरत सिंह का मोबाइल हैक, 26 हजार लोगों को भेजे पैसों की मांग वाले संदेश

Fri, 05 Jun 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Bharat Singh's mobile phone hacked, messages demanding money were sent to 26,000 people.
पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर। - फोटो : बो​धि वृक्ष की पूजा करते वियतनाम के बौद्ध अनुयायी।
समालखा (पानीपत)। समालखा के पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर का मोबाइल फोन साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके नंबर से हजारों लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की गई। समर्थकों के फोन आने पर उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि उनके मोबाइल नंबर से करीब 26 हजार लोगों को संदेश भेजे जा चुके थे। घटना के बाद वह तुरंत साइबर क्राइम थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने बताया कि वीरवार सुबह उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने पेट्रोल पंप लाइसेंस दिलाने की बात कही। जब उन्होंने रुचि दिखाई तो आरोपी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया समझाने के लिए उनसे मुलाकात करनी होगी। इसके बाद उसने एक अन्य मोबाइल नंबर देकर उस पर संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन

भरत सिंह के अनुसार, उन्होंने दिए गए नंबर पर कॉल की, लेकिन दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई और कुछ देर बाद कॉल अपने आप कट गई। इसके बाद उनके मोबाइल पर न तो कोई कॉल आ रही थी और न ही कोई संदेश। व्हाट्सएप भी सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद उनके ड्राइवर नरेंद्र के पास एक समर्थक का फोन आया। समर्थक ने बताया कि भरत सिंह के नंबर से पैसों की मांग वाले संदेश भेजे जा रहे हैं और साथ में बैंक खाते के नंबर भी साझा किए जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें अंदेशा हुआ कि उनका मोबाइल हैक हो चुका है।
साइबर क्राइम थाने पहुंचकर कराई जांच
पूर्व विधायक ने बताया कि वह तुरंत साइबर क्राइम थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच कर उनके मोबाइल नंबर को रिकवर कराया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनके नंबर से करीब 26 हजार लोगों को संदेश भेजे गए थे।
समर्थकों से की सतर्क रहने की अपील
घटना के बाद पूर्व विधायक ने अपने समर्थकों और परिचितों से अपील की कि उनके नंबर से भेजे गए किसी भी पैसों की मांग वाले संदेश पर भरोसा न करें और किसी खाते में राशि जमा न कराएं।

पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच की जाएगी। -दीपक, प्रभारी, साइबर क्राइम थाना, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed