फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former Mayor's claim: Corruption done in the construction of the drain

पूर्व मेयर का दावा : नाला निर्माण में किया भ्रष्टाचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Former Mayor's claim: Corruption done in the construction of the drain
पानीपत। नाले के निमार्ण में हुई गड़बड़ को लेकर फोटो दिखाते हुए पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह व साथ में - फोटो : Panipat
पानीपत। वार्ड नंबर 10 के सेक्टर 11-12 एरिया में निगम की ओर से बनाए गए करीब 55 लाख रुपये का नाला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने इस नाले के निर्माण पर सवालिया निशान लगाए हैं। उनका दावा है कि नाले में ठेकेदार ने केवल 30 प्रतिशत ही सरिया लगाया है, जबकि 70 प्रतिशत सरिया लगाया ही नहीं। दूसरी ओर निगम के कागजों में नाले का काम पूरा और गुणवत्तापूर्वक किया दिखाया गया है। इसके बाद इसके निर्माण की लागत का करीब 70 प्रतिशत भुगतान निगम कर चुका है।
विज्ञापन

खास बात ये है कि इसी नाले की शिकायत पर शहरी विधायक भी मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों को फटकार लगा चुके हैं। पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नाले में जो सरिया लगाया गया है वह केवल नाम मात्र का ही है। उनके पास इसके पर्याप्त सबूत हैं। नाले की मजबूती के लिए लगाए गए सरिये के जाल में गैप काफी कम होना चाहिए लेकिन जाल में गैप काफी ज्यादा है। यह साबित करता है कि नाला ज्यादा दिन टिक ही नहीं पाएगा। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्हें स्थानीय लोगों ने ही दी थी। उन्होंने बताया कि नाले के निर्माण में सामग्री भी घटिया स्तर की लगाई गई है।
विज्ञापन

सवाल उठाया कि आखिर निगम की इंजीनियरिंग विंग और थर्ड पार्टी जांच में कैसे इस नाले के सैंपल को पास कर दिया। वहीं, वार्ड पार्षद और निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर नाले में निर्माण सामग्री में कोताही बरती गई तो इसकी जांच करवाई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होना भी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होगी जांच फिर कार्रवाई
संज्ञान में मामला आया है। इसकी जांच की जाएगी। अगर जांच में कोई कमी पाई जाती है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।

पानीपत। निमार्णाधीन नाला।

पानीपत। निमार्णाधीन नाला।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed