फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former HSSC member Shera said - Truth is sitting at home and lies are running

पानीपत: पूर्व एचएसएससी सदस्य शेरा बोल- सच घर बैठा है और झूठ भाग रहा है लेकिन सांच को आंच कहां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Former HSSC member Shera said - Truth is sitting at home and lies are running
पानीपत। सरकारी नौकरियों को खरीदने के हाई प्रोफाइल मामले में नया मोड़ आया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य सत्यवान शेरा ने आरोपी भाजपा नेता विनोद खर्ब पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में उनका नाम जानबूझकर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उछाला जा रहा है। इसमें एक बड़े नेता का भी हाथ है। विनोद को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, जबकि राजनीतिक द्वेष के कारण उनका नाम बदनाम करने की साजिश है। सच घर बैठा है और झूठ भाग रहा है, लेकिन सांच को आंच कहां।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि छह दिन पहले 26 अगस्त को विनोद खर्ब एक बड़े नेता के घर बैठा था। इसके सबूत उस नेता के घर में लगे सीसीटीवी हैं, अगर उनकी जांच की जाए तो सब सामने आ सकता है। वह सच्चे हैं, इसलिए घर बैठे हैं और झूठ जमानत के लिए भाग रहा है। वीरवार को सत्यवान शेरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी की, जिसमें लिखा की ‘सांच को आंच नहीं’। इस पर जिले वासियों ने खूब प्रतिक्रियाएं दी।
विज्ञापन

सत्यवान शेरा ने आरोप लगाया कि विनोद खर्ब का उनसे संपर्क भाजपा के कारण ही हुआ था। उससे पहले उन पर एक विधायक से ठगी के आरोप लग चुके हैं। वर्ष 2017 में उनकी पत्नी आशु शेरा जिला परिषद की चेयरमैन बन गईं। इसके बाद विनोद का उनके कार्यालय में आना जाना शुरू हो गया। उन्हें वर्ष 2018 में कुछ लोगों ने चेताया कि राजनीतिक कॅरिअर चाहते हैं तो विनोद से दूरी बना लें। इसके बाद उन्होंने उससे दूरी बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यवान शेरा ने बताया कि मार्च 2021 में उन्हें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सदस्य बनाया गया। यह पद मिलते ही विनोद ने फिर नजदीकियां बढ़ानी शुरू की। मिलने के लिए चंडीगढ़ तक आ गया। उसे कई बार समझाया कि उससे संपर्क नहीं रखना है। उसके फोन उठाने बंद किए, लेकिन वह बार-बार उनके कार्यालय में आ जाता था। अब विधायक गोलन के बेटे से रुपये लेने का मामला आया तो विनोद के साथ उनका नाम घसीट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed