{"_id":"68508bb9a4266d80280a8917","slug":"former-cricketer-vinod-kambli-also-discussed-environment-along-with-cricket-panipat-news-c-244-1-pnp1007-138783-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भूतपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने क्रिकेट संग पर्यावरण पर भी की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भूतपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने क्रिकेट संग पर्यावरण पर भी की चर्चा
विज्ञापन
सनौली। भूतपूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण बचाव के लिए पौधरोपण किया और क्रिकेट की बारीकी बताई। हर कोई उनसे मिलने को आतुर नजर आया।
विनोद कांबली ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए पौधेरोपण करना सर्वोत्तम उपाय है। पर्यावरण बचाव में सबसे अधिक भूमिका विद्यार्थी निभा सकते है। इसके लिए वे संकल्प लें कि वे पौधे लगा उनका पालन पोषण करेंगे। घटते पेड़ों के कारण व बढ़ते प्रदूषण के लिए सभी को पांच-पांच पौधे लगाने होंगे। तभी पर्यावरण शुद्ध रह सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य संजय कुमार रावल व प्राथमिक स्कूल इंचार्ज सुनील कुमार ने की। इससे पहले प्रधानाचार्य ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय में फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण बचाओ के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जेबीटी अध्यापक रविंद्र कुमार, ग्राम पंचायत सनौली कलां सरपंच प्रतिनिधि सुशील समाज व कृष्ण नंबरदार उपस्थित रहे।
बॉक्स
1991 से 2000 तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली
विनोद कांबली ने 1991 से 2000 तक भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। इनमें टेस्ट वनडे शो मैच शामिल हैं। उनका वनडे डेब्यू 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ है। टेस्ट डेब्यू 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ। इनका पहला वनडे शतक जन्मदिन पर 1993 इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन बनाकर मनाया। वहीं तीन लगातार शतक इंग्लैंड, जिंबॉब्वे, श्रीलंका के खिलाफ भी रिकार्ड रहा। सबसे तेज एक हजार टेस्ट रन 14 परियां उत्तम टेस्ट औसत 154 रन बनाएं। रणजी ट्रॉफी में पहले गेंद पर छक्का मारा जो उनकी आक्रामक शैली का प्रतीक है। इनका जीवन एक ऐसे खिलाड़ी की कहानी है जिन्होंने अपनी प्रतिभा से युवाओं के लिए एक प्रेरणा प्रदान की है। विद्यालय में पौधरोपण करके पर्यावरण बचाव के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।