{"_id":"60a6b5708ebc3e34fc034f68","slug":"former-bjp-president-surendra-ahlawat-s-father-including-10-died-of-corona-143-new-patients-found-panipat-news-knl705576195","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत के पिता की कोरोना से मौत, 143 नए रोगी मिले, 1185 ने कोरोना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत के पिता की कोरोना से मौत, 143 नए रोगी मिले, 1185 ने कोरोना को दी मात
विज्ञापन
जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा राहत भरा रहा। कोरोना के नए केस से ठीक होने वाले लोग 10 गुना से अधिक रहे। 1185 लोगों ने एक दिन में कोरोना को मात दी। कोरोना से ठीक होने वाले रोगियों का एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा है। ये जिले के लिए राहत भरे संकेत हैं। लेकिन जिले में कोरोना से हो रही मौत चिंताजनक है। वीरवार को निजी अस्पतालों में 10 कोरोना संक्रमित कोरोना से जंग हार गए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत के पिता मास्टर ईश्वर सिंह की भी कोरोना से मौत हो गई। उनका पिछले पांच दिन से करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। शिवपुरी में शवों का कोविड गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। पिछले 9 दिन में कोरोना से 93 लोगों की मौत हो चुकी है। इस माह अब तक 193 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस माह कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8890 पार कर चुका है। जिले में अब तक कोरोना से 422 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन जन सेवा दल के अनुसार ये आंकड़ा 555 है।
वीरवार को 2764 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
वीरवार को जिले में 2764 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। वीरवार को भी सिर्फ सरकारी केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन कार्यक्रम हुआ है। 18 से 44 वर्ष आयु वाले 1788 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। 45 से ज्यादा आयु वाले 849 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। जबकि 127 ने कोरोना की दूसरी डोज लगवाई है। जिले को मुख्यालय की ओर से बुधवार देर शाम को साढ़े आठ हजार नई कोरोना वैक्सीन भी मिली है।
कोरोना मीटर
कुल केस 299119
कुल ठीक हुए 26393
कुल मौत 412
एक्टिव केस 2988
कुल जांच 2830244
नए केस 143
ठीक हुए 1185
वीरवार को मौत 10
इनकी हुई संक्रमण से मौत
गांव अटावला निवासी 59 वर्षीय इंद्र सिंह, चंदौली गांव के 72 साल के जगराम, कुटानी गांव की 62 साल की विमला, गोपाल कॉलोनी का 39 साल का सुनील, ददलाना गांव का 57 साल के विनोद, गांधी कॉलोनी की 63 साल की ओमपति, प्रकाश नगर की 75 साल की धनपति, नारायण सिंह पार्क के 45 साल के जाकिर खान, मॉडल टाउन के 38 साल के निपुन मितल, मलिक एन्कलेव के 55 साल के शेखर की कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण में कमी आ रही है, लेकिन मौत का आंकड़ा चिंताजनक: डॉ. कादियान
कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, ये चिंताजनक है। हालांकि कोरोना के केस के नए आंकड़ों में कमी आ रही है, लेकिन हमें ढील नहीं करनी है। हमें जागरूकता व संयम से कोरोना को हराना है। लोगों से अपील है कि लॉकडाउन के नियमों का पालन करें और वैक्सीन जरूर लगवाएं।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, सीएमओ