{"_id":"68cb11f4b2937df6800bd3c6","slug":"for-the-attention-of-rohtak-and-jhajjar-karnal-team-wins-the-science-quiz-panipat-news-c-244-1-sknl1016-143926-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोहतक व झज्जर के ध्यानार्थ... विज्ञान प्रश्नोत्तरी में करनाल की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोहतक व झज्जर के ध्यानार्थ... विज्ञान प्रश्नोत्तरी में करनाल की टीम ने मारी बाजी
Thu, 18 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
जोनल स्तरीय सीबीएसई विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते जिला विज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से डॉ. एमकेके आर्य मॉडल विद्यालय मॉडल टाउन में बुधवार को दो दिवसीय मंडल स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। पहले दिन ग्रुप-ए में पांच जिलों रोहतक, पानीपत, झज्जर, करनाल व सोनीपत से सीबीएसई स्कूलों से संबंधित पांच-पांच टीमों ने भाग लिया। इसमें 75 विद्यार्थियों ने शिरकत की।
प्रतियोगिता में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 करनाल की सिमरन, कुशाल व कर्मण्य की टीम-ए ने 38.5 अंक लेकर प्रथम, आरईडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर की प्रियांशी, जैस्मिन, शुभम की टीम-एफ ने 29.5 अंक लेकर द्वितीय और बाल विकास स्कूल पानीपत के तरुण गुप्ता, रुद्राक्ष व मानवी की टीम-डी ने 29 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम को 20 हजार, दिव्या को 15000 तथा तृतीय को 10000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा रहे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से वैज्ञानिक राहुल तनेजा ने विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के बारे में बताया। क्विज मास्टर भौतिकी के प्राध्यापक डॉ. अनिल अरोड़ा ने वैज्ञानिक ढंग से विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सभ्रवाल ने व्यवस्थाओं को सुचारू किया।
विज्ञापन
सीबीएसई विज्ञान प्रश्नोत्तरी के परिणाम-
स्थान टीम अंक स्कूल
प्रथम टीम-ए 38.5 दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 करनाल।
द्वितीय टीम-एफ 29.5 आरईडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर।
तृतीय टीम-डी 29 बाल विकास स्कूल पानीपत।
चतुर्थ टीम-बी 23 राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत।
पंचम टीम-ई 23 आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल रोहतक।
षष्ठ टीम-सी 22.5 मॉडल स्कूल सेक्टर 4 रोहतक।
सप्तम टीम-एच 18.5 दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, दयाल सिंह कॉलोनी, करनाल।
अष्टम टीम-जी 15 विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्लभगढ़।