{"_id":"68f3e40a2cda56da8809c794","slug":"for-the-attention-of-bathinda-sarbat-da-bhala-handed-over-the-body-of-mohit-of-bathinda-to-his-family-panipat-news-c-244-1-pnp1001-145743-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बठिंडा के ध्यानार्थ... सरबत दा भला ने बठिंडा के मोहित का शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बठिंडा के ध्यानार्थ... सरबत दा भला ने बठिंडा के मोहित का शव परिजनों को सौंपा
Sun, 19 Oct 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पंजाब के बठिंडा निवासी मोहित का शव परिजनों के पास पहुंच गया। मोहित की जांबिया देश की लुसाका शहर में पानी में डूबने से मौत हो गई थी। परिवार उनका शव लाने में सक्षम नहीं था। ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष पानीपत निवासी हरविंदर सिंह लाडी शनिवार सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे और सभी कागजात पूरे करवा परिवार को मोहित का शव सौंप दिया।
ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष हरविंदर सिंह लाडी ने बताया कि पंजाब के बठिंडा शहर का मोहित (35) की कुछ दिन पहले जांबिया देश के लुसाका शहर में पानी में डूबने से मौत हो गई थी। परिवार शव लाने में असमर्थ था। वे कई जगह गुहार लगा चुके थे। इस पर कोई रास्ता नहीं निकल पाया था। परिवार के सदस्यों ने सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय से संपर्क किया। डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय इसके लिए आगे आए और लुसाका के उच्चायोग से बात की। वे करीब 10 लाख रुपये खर्च कर लुसाका से मोहित का शव भारत लेकर आए। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर परिजनों को मोहित का शव सौंप दिया। सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट तकरीबन 400 से अधिक मृतक शरीर जो कि अलग-अलग देशों से अपने खर्च पर भारत ला चुकी है। दिल्ली एयरपोर्ट से बठिंडा के लिए एम्बुलेंस सेवा भी ट्रस्ट की और से की गई।