फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   For not paying the rent, the shop owner picked up the tenant's goods and threw them out.

किराया न देने पर दुकान मालिक ने किराएदार का सामान उठाकर बाहर फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
For not paying the rent, the shop owner picked up the tenant's goods and threw them out.
पानीपत। आठ मरला पर एक जूतों की दुकान का सामान बाहर रखा मिला। दुकानदार का आरोप है कि किराया न देने पर दुकान मालिक ने सामान उठाकर बाहर फिकवाया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि दुकान मालिक ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

आठ मरला निवासी सुंदर लाल ने बताया कि उसकी चौधरी अस्पताल के पास उन्होंने सोने नामक युवक से करीब चार साल पहले दुकान किराए पर ली थी। अब दुकान मालिक उसे खाली करने का दबाव बना रहा था। उन्होंने समय मांगा, लेकिन वह नहीं माने। शनिवार की रात वह अपनी दुकान पर ताला लगाकर घर चला गया था। रविवार को सुबह वह दुुकान पर पहुंचा तो उसकी दुकान का सामान बाहर निकला हुआ मिला। आरोप है कि दुकान मालिक सुमित, अंकुश, मोनू, सोनू, लोकेश, पवन, सुभाष, रिंकू ने मिलकर उसकी दुकान का सामान उठाकर बाहर फेंका है। उन्होंने सामान चैक किया तो चार से पांच लाख रुपये के सामान में से करीब एक लाख रुपये का माल चोरी मिला। वहीं दुकान के गल्ले से 80 हजार रुपये नकदी चोरी मिली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed