फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Food Safety Department collected samples of milk and sweets for testing

Haryana: दिवाली से पहले एक्शन में आया खाद्य सुरक्षा विभाग, दूध और मिठाइयों के लिए सैंपल

Mon, 13 Oct 2025 11:32 AM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 11:32 AM IST
सार

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा की टीम ने शहर की पांच मिठाइयों की दुकानों व एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मिठाइयों के पांच, पनीर का एक और डेयरी से दूध का एक सैंपल लिया है।

विज्ञापन
Food Safety Department collected samples of milk and sweets for testing
खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए भरे सैंपल - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा की टीम ने शहर की पांच मिठाइयों की दुकानों व एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मिठाइयों के पांच, पनीर का एक और डेयरी से दूध का एक सैंपल लिया है। 
विज्ञापन


सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। जांच के बाद अगर सैंपल फेल पाए जाते हैं तो संबंधित मिठाई विक्रेता व डेयरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में लगातार शिकायतें आ रही हैं कि दिल्ली व बाहरी क्षेत्रों से घटिया क्वालिटी की मिठाइयां दुकानों पर बिक्री के लिए लाई जा रही हैं। ऐसे में शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पटेल नगर चौक से दो दुकानों से तथा नाहरा-नाहरी रोड स्थित एक दुकान व झज्जर रोड स्थित एक दुकान से खोया का एक, खोया बर्फी के तीन, मीठा खोया का एक और पनीर का एक सैंपल लिया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा गांव सांखौल के पास दूध डेयरी से 2500 लीटर दूध को लेकर शिकायत आई थी। ऐसे में दूध का भी एक सैंपल लिया गया है। इन सभी सैंपलों को सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सैंपलों की रिपोर्ट 15 दिन में आ जाती है। ऐसे में जो भी सैंपल फेल पाया जाता है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed