फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog returns, morning routine affected, temperatures expected to rise in the coming days

Panipat News: धुंध फिर लौटी सुबह दिनचर्या रही प्रभावित, आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Fog returns, morning routine affected, temperatures expected to rise in the coming days
पानीपत। जिले में धुंध ने फिर से दस्तक दी है। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे तक हल्की से मध्यम धुंध छाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं दिन में तेज धूप से तापमान सामान्य रहा जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी कई दिन तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को हल्की बारिश के बाद शनिवार सुबह के समय फिर से धुंध छाने लगी है। धुंध बढ़ने पर दृश्यता कम होने से दिनचर्या प्रभावित हुई। सुबह करीब नौ बजे धूप निकलने के बाद आसमान साफ नजर आया। दिन में हवा की रफ्तार से गर्मी कम महसूस की गई लेकिन तापमान सामान्य रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा चलने से शनिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम दर्ज किया गया। परढ़ाना निवासी कविता देवी ने बताया कि पिछले कुछ दिन मौसम साफ रहने से बच्चों के स्कूल का समय सुबह करीब सात बजे का हो गया है अब दो-तीन दिन से फिर से सुबह धुंध छाने लगी है और ठंड बढ़ने लगी है। धुंध होने से सुबह सात बजे दृश्यता भी कम रहती है और ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना पड़ रहा है इसके साथ ही मौसम बदलने से घर के साथ खांसी-जुकाम, वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है इससे अगले सप्ताह अधिकतम तापमान बढ़कर 29 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह-शाम ठंड और दिन में तापमान बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य को हानि हो सकती है जबकि फसलों को फायदा होगा इससे फसलों के दाने अच्छे से विकास कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed