फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fog is disturbing in the morning, even sunlight is neutral

सुबह कोहरा कर रहा परेशान, धूप भी बेअसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fog is disturbing in the morning, even sunlight is neutral
पानीपत। सबुह छाया रहा कोहरा, रेलवे स्टेशन पर कोहरे के दौरान पास से भी बहुत कम नजर आ रहा । - फोटो : Panipat
पानीपत। इन दिनों प्रचंड ठंड अपने तीखे तेवर दिखा रही हैं। शुक्रवार को दोपहर के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने अपने दर्शन दिए लेकिन बर्फीली हवा के आगे सूरज की किरणें भी बेअसर ही रहीं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने 22 से 24 जनवरी तक बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन

पहाड़ों में हुए हिमपात के चलते उत्तर भारत के कई राज्य शीत लहर की चपेट में हैं। पंजाब, हरियाणा सहित आसपास के क्षेत्र में भी हिमपात का असर बढ़ी ठंड के रूप में दिखाई दे रहा है। जिले में ठंड के साथ सुबह घना कोहरा असर दिखा रहा है। दोपहर को थोड़ी देर के लिए सूरज दिखे तो ठंड से हल्की राहत मिली लेकिन वह फिर बादलोें में समा गया। शाम होते-होते ठंड ने फिर प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। आलम यह रहा कि घर की चहारदीवारी के भीतर भी लोग ठिठुरन और गलन महसूस करते रहे। सुबह-शाम की ठंड नश्तर की भांति चुभ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह भी काफी ठंडी रही। आसमान पर बादल और ठंडी हवा ने देर सुबह तक लोगों को बिस्तर से निकलने नहीं दिया। दोपहर के वक्त सूरज निकला पर उनकी किरणों में दम नहीं था। लोग धूप लेने बाहर तो निकले पर कुछ देर बाद सूरज फिर बादलों में छिप गया। शाम होते ही गलन और बढ़ गइ। लोग घरों में दुबकने लगे। ठंड से बचने के लिए किसी ने अलाव का सहारा लिया तो कोई गरम में लिपटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा पानीपत का तापमान
शुक्रवार को पानीपत का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 72 से 85 प्रतिशत रहा। ठंडी हवाओं की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से सोमवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अभी धूप निकलने के आसार कम हैं। मौसम में आए बदलाव से अब 24 जनवरी तक मौसम सर्द रहने की संभावना है। वहीं, 22 से 24 जनवरी तक बारिश या बूंदाबांदी की भी आशंका जताई जा रही है।

भीषण ठंड के बीच अधिकतर स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान गिर गया है। पूरे प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज करने का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, 22 जनवरी से बारिश की भी संभावना है।
- डॉ. डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed