{"_id":"5849a3e04f1c1b243444974b","slug":"fog-cancle-shaan-a-panjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध ने रद्द कराई शान ए पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध ने रद्द कराई शान ए पंजाब
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों से पड़ रही धुंध ने लोगों के जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। लोग सुबह न तो ठीक समय पर ऑफिस जा पा रहे हैं और न ही समय पर वापस आ पा रहे हैं। यातायात के साधनों पर कोहरे की मार तेज हुई है। वे रेंग रेंगकर चल रहे हैं। वीरवार को तापमान में करीब चार प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वीरवार को भी सुबह से पड़ रही धुंध से विजिबिलिटी बहुत कम रही। इससे लोगों को गंतव्य के लिए देर से निकले। धुंध की वजह से ट्रेनें भी निर्धारित समय से देरी से चलीं। इससे यात्रियों को ठंड में स्टेशन पर गाड़ियों का इंतजार करना पड़ा। दिल्ली की ओर और अंबाला की ओर जाने वाली सभी गाड़ियां देरी से चलीं। दिल्ली से पंजाब जाने वाली शान-ए- पंजाब गाड़ी धुंध के चलते रद्द रही। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उतर भारत में ठंड ओर कोहरे के अटैक के कारण रेलवे बैकफुट पर आ गया है। पड़ रही धुुंध के कारण अधिकतर ट्रेनें लेट हो रही हैं
विज्ञापन