फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Flyover to be built on Jatal Road Canal Bypass

Panipat News: जाटल रोड नहर बाईपास पर बनेगा फ्लाईओवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Flyover to be built on Jatal Road Canal Bypass
फ्लाईओवर की आधार​शिला रखते शहरी विधायक प्रमोद विज। स्रोत : कार्यालय
पानीपत। नहर बाईपास रोड के जाटल रोड पर 23.51 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर बनाया जाएगा। फ्लाईओवर सिंगल पिलर पर होगा। इसके लिए 12 पिलर बनाए जाएंगे। फ्लाईओवर की लंबाई करीब 850 मीटर और चौड़ाई साढ़े सात मीटर रखी है। इसका निर्माण कार्य करीब दो साल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के मूर्त रूप मिलने के बाद मॉडल टाउन और इसके साथ लगती कॉलोनियों के साथ जाटल रोड के एक दर्जन गांवों में जाने वाले वाहनों को सीधा रास्ता मिलेगा। इससे कुछ दूरी पर असंध रोड नहर बाईपास पर दूसरा फ्लाईओवर निर्माणाधीन है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने शुक्रवार शाम को मेयर कोमल सैनी के साथ जाटल रोड पर फ्लाईओवर का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इस फ्लाईओवर के बनने के बाद शहर के साथ ग्रामीण अंचल के लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। शहर में असंध रोड ईदगाह कॉलोनी से जाटल रोड और गोहाना रोड तक शहर के बीचोंबीच एक अन्य मिनी बाईपास निकाला जाएगा। इसकी तीन दिन पहले आधारशिला रखी है। विधायक विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया, मंडल अध्यक्ष चेतन तनेजा, मेयर के पति दिनेश सैनी, पार्षद नेहा योगेश शर्मा, संजीव दहिया आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed