फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Flaws found in grain truck filled with 95 sacks, revealed in departmental investigation

मतलौडा: 95 बोरियों से भरे अनाज के ट्रक में मिली खामियां, विभागीय जांच में हुआ खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in grain truck filled with 95 sacks, revealed in departmental investigation
मतलौडा। राशन डिपो पर भरे अनाज के ट्रक वाले मामले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भी गड़बड़ी के आरोप मिले हैं। इसकी रिपोर्ट विभागीय अफसरों ने पुलिस समेत मुख्यालय को भेजी है। अब विभाग और पुलिस की ओर से संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

मतलौडा पुलिस ने 11 नवंबर की रात को मतलौडा गांव के बिमला देवी सरकारी राशन डिपो पर अवैध तरीके से अनाज उतारते एक ट्रक को पकड़ा था। जिसकी शिकायत मॉडल टाउन निवासी सुनील ने डीसी से लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पुलिस को भी दी गई। जिसमें राशन के खुर्द बुर्द करने तक के आरोप लगाए गए। पहले तो पुलिस और विभाग अधिकारी मान रहे थे कि ये दो ट्रांसपोर्टरों की लड़ाई है लेकिन इसके बाद विभागीय जांच में अफसरों को कुछ ऐसे साक्ष्य मिले जिनको देखने के बाद इसकी कार्रवाई रिपोर्ट मुख्यालय भी भेजनी पड़ी। अफसरों ने भी माना कि ठेकेदार राशन को खुर्द-बुर्द करने का प्रयास कर रहा था। हालांकि अब भी ये ट्रक मतलौडा थाने में ही है। अब विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा पर पुलिस भी ठेकेदार के खिलाफ एक्शन ले सकती है।
विज्ञापन

पुलिस समेत मुख्यालय भेजी रिपोर्ट : डीएफएससी
मामले की विभागीय जांच की गई। इसमें राशन गोलमाल करने के कुछ सबूत मिले हैं। इसकी जांच रिपोर्ट पुलिस समेत विभाग मुख्यालय को भेजी गई है।
- जितेश गोयल, डीएफएसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed