फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Flat owners accuse Splendor Group of charging high maintenance fees

Panipat News: फ्लैट मालिकाें का स्पलेंडर ग्रुप पर मेंटेनेंस शुल्क ज्यादा लेने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Flat owners accuse Splendor Group of charging high maintenance fees
गीता कॉलोनी में सड़क से नीचे मेनहोल। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। स्प्लेंडर पानीपत फ्लैट्स में अनुचित मेंटेनेंस शुल्क के मामले में बुधवार को जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों की सुनवाई की। स्थानीय लोगों ने कंपनी पर अनुचित वसूली का आरोप लगाया। कंपनी मेंटेनेंस चार्ज नियमानुसार लेने का दावा किया। बैठक मेंटेनेंस शुल्क, सुविधाओं में कमी और पारदर्शिता के अभाव से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान फ्लैट निवासियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर अनावश्यक शुल्क की मांग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शुल्क के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रहीं और कई मामलों में निवासियों को उचित जानकारी भी नहीं दी जा रही। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ दोनों पक्षों की सुनवाई कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में डीटीपी पंकज बैनीवाल के साथ पूरे मामले की समीक्षा की। इसमें दोनों पक्षों की बात सुनी और सहमति की।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल विवाद का समाधान करना ही नहीं, बल्कि निवासियों और प्रबंधन के बीच पारदर्शिता व विश्वास का वातावरण स्थापित करना भी है। किसी भी संस्था या प्रबंधन को नियमों से बाहर जाकर आम नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी पक्षों को सुनकर पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed