फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five thousand BJP workers and enlightened citizens will attend the swearing in ceremony.

Panipat News: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पांच हजार भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Five thousand BJP workers and enlightened citizens will attend the swearing in ceremony.
पानीपत। भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जिले से करीब पांच हजार कार्यकर्ता और प्रबुद्ध लोग शामिल होंगे। ये कार्यकर्ता चारों विधानसभा क्षेत्र से बराबर की संख्या में जाएंगे। उनके लिए बसों व अन्य वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। ये जानकारी जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने दी। इस संबंध में रविवार को सेक्टर- 6 स्थित कार्यालय में जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिला महमंत्री कृष्ण छौक्कर ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया। मंडलाध्यक्ष मंजीत डिकाडला ने सबका स्वागत किया। इस दौरान मंडलाध्यक्षों ने जिले में विकास व अन्य क्षेत्र को लेकर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

दुष्यंत भट्ट ने कहा कि संगठन में अद्भुत शक्ति होती है। संगठन की कर्मठता और कुशलता के कारण हरियाणा ने लगातार तीसरी बार रिकॉर्ड जीत हासिल की है। यही नहीं भाजपा ने पानीपत जिले की जहां चारों विधानसभा क्षेत्र की सीटों पर सफलता हासिल की है। 17 अक्टूबर को पंचकूला में ऐतिहासिक शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्री मंडल के अनेक कैबिनेट मंत्री और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध लोगों की सूची तैयार की जा रही है। इसमें बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed