फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five tehsil offices opened, 23 people got the registry done

Panipat News: पांच तहसील कार्यालय खुले, 23 लोगों ने कराई रजिस्ट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five tehsil offices opened, 23 people got the registry done
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। धनतेरस पर जिले की पांचों तहसील में अपेक्षाकृत लोग रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंच पाए। पांचों तहसील में धनतेरस पर रजिस्ट्री के लिए 54 लोगों ने ऑनलाइन टोकन लिए थे। इनमें से 23 लोग ही रजिस्ट्री कराने पहुंचे। पानीपत व समालखा जैसी बड़ी तहसील, डीआरओ और एसडीएम कार्यालय में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। मतलौडा तहसील में सबसे अधिक 17 और बापौली में छह रजिस्ट्री हुईं।
सरकार के आदेश पर प्रशासन ने शनिवार को धनतेरस पर पानीपत समेत जिले की पांचों तहसील में कार्य करने के आदेश दिए थे। जिले की तहसीलों में 54 लोगों ने धनतेरस पर रजिस्ट्री कराने के लिए ऑनलाइन टोकन लिया था। तहसील कार्यालय में शनिवार के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। वे सुबह निर्धारित समय पर पहुंचे। पानीपत तहसील में सुबह से शाम तक कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

तहसील में यह स्थिति रही
मतलौडा में 19 लोगों ने टोकन लिया था। इनमें से 17 ने रजिस्ट्री कराई। बापौली में 12 में से छह लोगों ने रजिस्ट्री कराई। पानीपत में 18 लोगों ने टोकन लिए थे। इनमें 10 तहसीलदार, पांच एसडीएम और तीन डीआरओ के नाम टोकन लिए थे। यहां कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। समालखा में तहसीलदार और एसडीएम से रजिस्ट्री कराने के दो-दो टोकन लिए थे। यहां भी कोई रजिस्ट्री नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की पांचों तहसील में शनिवार को धनतेरस के चलते कार्यदिवस रखा गया। जिले की दो तहसीलों में 23 लोगों ने रजिस्ट्री कराई हैं।
- कनब लाकड़ा, जिला राजस्व अधिकारी








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed