फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five players selected in Pro Wrestling League Junior

Panipat News: प्रो रेसलिंग लीग जूनियर में पांच खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Five players selected in Pro Wrestling League Junior
पानीपत। फैला उजियारा फाउंडेशन बुआना लाखु के पांच खिलाड़ियों का प्रो रेसलिंग लीग जूनियर के लिए चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में लगभग पूरे देश से 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें अंडर-15, अंडर 17 और अंडर 20 के लड़के व लड़की शामिल थी। फाउंडेशन से छह खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया था।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आत्मविश्वास के साथ खेल के मैदान पर उतरना चाहिए। ऐसा खिलाड़ी अपनी मंजिल को पाता है। वे जीत का लक्ष्य लेकर मेहनत करते हैं व निश्चय करके आगे बढ़ते है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में आगे आना चाहिए। फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष रंजीता कौशिक ने कहा कि वे खिलाड़ियों की हर संभव मदद करते हैं। उन्हें अच्छा लगा कि बच्चे कुश्ती में बुलंदियों को छू रहे हैं।
विज्ञापन

चीफ कोच नरेंद्र मलिक व आकाश मलिक ने बताया कि गुरुग्राम स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 11 से 14 मई को एथलीट स्पोट्र्स इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में स्पॉन्सरशिप प्रो रेसलिंग लीग जूनियर के लिए ट्रायल लिए गए थे। जिसमें फैला उजियारा फाउंडेशन कुश्ती के छह खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित पहलवानों में सिकंदर ने 57 किलो में प्रथम स्थान हासिल किया। जिसको पेस इंटरनेशनल ने स्पॉन्सर किया और मौके पर ही किट प्रदान की। इनके अलावा नितिन 40 किग्रा, यश 40 किग्रा, नमन 45 किग्रा, शुभम 77 किग्रा में टॉप आठ में जगह बनाई। इन्होंने अगले महीने होने वाले जूनियर प्रो लीग के लिए सेलेक्शन पक्का किया। नितिन ने 40 किलो भार वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने तीन कुश्ती जीती और सूची में आने के बावजूद टॉप आठ में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 किग्रा. भार वर्ग में यश ने भी टॉप आठ में जगह बनाई और सातवां स्थान हासिल किया। 45 किग्रा भार वर्ग में नमन ने छठा स्थान हासिल किया और प्रोग्रेसिंग लीग के लिए टॉप आठ में जगह बनाई। 77 किग्रा बार वर्ग में शुभम ने तृतीय स्थान हासिल करते हुए टॉप आठ में जगह बनाई और प्रो रेसलिंग लीग के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed