फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five out of seven problems were solved in the solution camp.

Panipat News: समाधान शिविर में सात में से पांच का किया समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Five out of seven problems were solved in the solution camp.
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय में शुक्रवार को समाधान शिविर लगाया गया। यहां सात शिकायत दो घंटे में पहुंचे। इनमें पांच शिकायत कूड़ा उठान से संबंधित रही। अधिकारियों ने कूड़ा उठान से संबंधित शिकायतों का तुरंत निपटारा कर दिया। बाकी दो शिकायत प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित रही। इनको समाधान के लिए संबंधित शाखा को दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के पालिका बाजार में शुक्रवार को समाधान शिविर लगाया गया। निगम अधिकारियों ने सुबह नौ से 11 बजे तक शिकायत सुनी। यहां उनके सामने सात शिकायत पहुंची। इनमें पांच शिकायत कूड़ा उठान की रही। लोगों ने कहा कि ग्रैप-4 को लागू किया गया है। इसके बाद भी शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसके चलते गंदगी का आलम बना रहता है। उन्होंने कहा कि इसका समाधान होना जरूरी है। अधिकारियों ने सफाईकर्मी भेजकर समस्या का समाधान कराया। दो शिकायत प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित रही। अधिकारियों ने इनको प्रॉपर्टी आईडी शाखा अधिकारियों को समाधान के लिए दिया। डीएमसी अरुण भार्गव ने बताया कि समाधान शिविर में हर व्यक्ति की समस्या को गंभीरता के साथ सुना जाता है। इनको मौके पर ही समाधान किया जाता है। कुछ शिकायत तकनीकी मामलों से संबंधित होती हैं। उनको संबंधित शाखा में भेजा जाता है। इनका भी लगातार फीडबैक लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed