फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five lives lost in four accidents.

Panipat News: चार हादसों में पांच की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Five lives lost in four accidents.
माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत/समालखा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। संबंधित थाना पुलिस ने मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समालखा क्षेत्र में जीटी रोड पर हुए दो अलग-अलग हादसों में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। पहले हादसे में 70 माइल स्टोन ढाबे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यूपी के बुलंदशहर निवासी रामवीर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रशांत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन

जीटी रोड पर डीपीएस स्कूल के सामने हनुमान मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल से टकरा गई। बाइक पर सवार काला और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहतक ले जाते समय काला की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काबड़ी रोड पर ई-टेंपो की टक्कर से युवक की मौत : 10 सितंबर को काबड़ी रोड पर लंच ब्रेक के दौरान फैक्टरी से खाना खाने जा रहे प्रदीप को तेज रफ्तार ई-टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।


ईको की टक्कर से बाइक सवार की मौत
10 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे रामनगर नहर पुल के पास तेज रफ्तार ईको की टक्कर से बाइक सवार प्रवीन (30) की मौत हो गई। गांव बाल जाटान निवासी प्रवीन अपने चचेरे भाई रविंद्र के साथ पानीपत से गांव लौट रहा था। उधर, मांडी-गवालड़ा रोड स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर बादल की मौत हो गई। वह एक माह पहले बिहार के बांका से अपने मामा के पास काम के लिए पानीपत आया था और वीरवार को फैक्टरी में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed