फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five lakh fine imposed for electricity theft

Panipat News: बिजली चोरी करने पर लगाया पांच लाख जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Five lakh fine imposed for electricity theft
समालखा। सर्दी के मौसम बिजली चोरों पर कार्रवाई तेज कर दी है। करनाल से बिजली निगम की विजिलेंस टीम ने समालखा सब डिविजन में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 21 उपभोगताओ के यहां बिजली चोरी पकड़ी है। इन पर करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बिजली करते पकड़े उपभोक्ताओं को सर्दी के मौसम में भी पसीना आ गया।
विज्ञापन

समालखा सबडिवीजन के एसडीओ शिवकुमार ने बताया कि पिछले दो दिन से गांव व शहर में छापेमारी जारी है। करनाल विजिलेंस व समालखा बिजली निगम की टीमों ने 21 उपभोक्ताओं के यहां बिजली की चोरी पकड़ी है। इन पर पांच लाख रुपए जुर्माना वसूल किया है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम द्वारा फिलहाल बकाया बिलों की रिकवरी व कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर गांव व शहर में गठित टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के साथ अब निगम के उच्च अधिकारियों के आदेश पर बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया है। जिसके तहत समालखा सब डिविजन के अंतर्गत गांव व शहर में दो टीम गठित की गई हैं। प्रत्येक टीम में एक जेई को शामिल किया है। इसी बीच करनाल विजिलेंस बिजली निगम के एसडीओ के नेतृत्व में समालखा सब डिजिजन के पट्टीकल्याणा गांव व शहर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई। विजिलेंस की टीम ने पांच जगह बिजली छापेमारी कर दो लाख से अधिक की चोरी पकड़ी। जबकि समालखा सब डिविजन की टीम ने 16 जगह बिजली चोरी पकड़ी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बिजली चोरी पकड़ने का अभियान जारी रहेगा।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed