फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five including three women arrested for making recovery by being trapped in honey trap

हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने के मामले में तीन महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Five including three women arrested for making recovery by being trapped in honey trap
पानीपत। तहसील कैंप निवासी एक युवक को हनीट्रैप में फंसाकर एक लाख 13 हजार रुपये वसूलने एवं चार लाख रुपये की मांग करने के मामले में तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पांचों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मिलकर वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। वसूली गई नकदी में से 25 हजार रुपये बरामद कर पुलिस टीम ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया, वहीं दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि तहसील कैंप निवासी एक युवक ने 14 मई को थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि तीन साल से संपर्क में आई महिला ने उससे 65 हजार रुपये ऐंठ लिए। महिला की सहेली के साथ ही उसकी बात हो रही थी। सहेली ने 13 मई को कच्चा कैंप में अपने घर पर बुलाया, जहां जाने के दौरान तीन वर्ष से संपर्क में चल रही महिला आ गई। वह अपने पति और एक अन्य सहेली एवं उसके पति के साथ मौके पर पहुंची और आपत्तिजनक हालत में उसकी वीडियो बना ली। आरोपियों ने उससे मौके पर चार एटीएम कार्ड, गाड़ी की आरसी, आधार कार्ड व 20 हजार रुपये छीन लिए और दुष्कर्म के फंसाने की धमकी देते हुए 14 मई को चार लाख रुपये देने की मांग की। पहले वाली महिला ने पति के खाते के लिंक क्यूआर कोड के जरिये 93 हजार रुपये अपने पास ट्रांसफर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed