फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five computers and hard disks stolen from Siwah school

Panipat News: सिवाह स्कूल से पांच कंप्यूटर और हार्ड डिस्क चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Five computers and hard disks stolen from Siwah school
पानीपत। सिवाह गांव स्थित राजकीय सीसे स्कूल से पांच कंप्यूटर व हार्ड डिस्क समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। प्रिंसिपल सुरेश की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजकीय सीसे स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र ने बताया कि शनिवार को स्कूल की छुट्टी थी। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे विद्यालय के चौकीदार बलवीर सिंह ने उनको फोन पर विद्यालय में चोरी की सूचना दी। चोर रात में किसी समय ताला तोड़कर घुसे स्कूल में घुसे और लाइब्रेरी से तीन कंप्यूटर सीपीयू, बेक अप यूपीएस और लिपिक कक्ष से दो कंप्यूटर सीपीयू, बेक अप यूपीएस सहित पांच कंप्यूटर और प्रिंटर चोरी कर ले गए। स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिनकी हार्ड डिस्क के दो सेट प्रिंसिपल कार्यालय में लगे हुए हैं। उनकी हार्ड डिस्क भी चोरी कर ले गए। पुलिस इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed