फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five accused of murder of prophet arrested, brick and two sticks used in the crime recovered

Panipat News: नबी की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त ईंट व दो डंडे बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Five accused of murder of prophet arrested, brick and two sticks used in the crime recovered
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने बत्रा कॉलोनी में नबी की चोट मारकर हत्या के पांच आरोपियों को शनिवार देर शाम असंध नाका के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान फजल, ताज, साजिद, रियासत निवासी पूरेवाल कालोनी व तालिब निवासी बत्रा कॉलोनी के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग ईंट व दो डंडे बरामद कर उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में नबी की चोट मारकर हत्या करने के बारे में स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया नबी व उसके दोस्तों ने 15 अक्तूबर को रियायत के साथ मारपीट की थी। इसकी रंजिश रखते हुए उन पांचों ने कमरे पर जाकर नबी को चोट मारी, जिससे बाद में नबी की मौत हो गई।
विज्ञापन

पूरेवाल कालोनी निवासी नासिर ने 20 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह और उसका बेटा नबी ठेकेदार के पास तालाब से मछली पकड़ने का काम करते हैं। नबी बत्रा कालोनी में किराये के कमरे में रहता था। 15 अक्टूबर को पुरेवाल कॉलोनी के ताज, फैजल, तालिब और बोना ने सोनू के साथ झगड़ा किया था। बेटा नबी बीचबचाव करने लगा तो उसे मारने की धमकी देकर फरार हो गए। 17 अक्तूबर की रात 10:30 बजे आरोपी कमरे में घुसे और उसके बेटे नबी पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। पैरों में पेचकश से ताबड़तोड़ वार किए। बेटा रात भर कमरे में बेसुध पड़ा मिला, जिसने दिल्ली के अस्पताल में 24 अक्तूबर को दम तोड़ दिया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed