फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First invitation given to Shrishyam Baba

Panipat News: श्रीश्याम बाबा को दिया पहला निमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
First invitation given to Shrishyam Baba
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा दो मार्च को गोहाना मोड सुविधा शोरूम के सामने से चुलकाना धाम के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए ट्रस्ट के सदस्यों ने सोमवार को पहला निमंत्रण पत्र चुलकाना धाम में श्री बाबा श्याम को दरबार में पहुंचकर दिया।
विज्ञापन

वृंदावन ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल और चुलकाना मंदिर सेवा समिति के प्रधान रोशन लाल ने बताया कि जैसे ही वीर बर्बरीक इस चुलकाना धाम की पावन धरती पर पहुंचे तभी भगवान श्री कृष्ण अर्जुन के साथ ब्राह्मण वेश में इस तपोभूमि पर पहुंचे। ब्राह्मण के वेश में श्रीकृष्ण भगवान ने कहा कि मेरे मन की इच्छा पूर्ण होगी तो सिर्फ वीर बर्बरीक ही पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

तब उन्होंने कहा कि इस पेड़ के हर पत्ते में सुराख देखना चाहता हैं, जो सिर्फ वीर बर्बरीक ही कर सकते हैं। वीर बर्बरीक ने जैसे ही एक बाण अपने तरकश से निकाला और मस्तक पर लगाया ठीक उसी दौरान ब्राह्मण देवता ने एक पत्ता वृक्ष से तोड़ अपने पैर के नीचे दबा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद बाण उस ब्राह्मण के पैर की तरफ आने लगा तभी बर्बरीक ने कहा कि हे ब्राह्मण देवता अपना पैर उठाएं अन्यथा आपके पैर को भेद देगा। ब्राह्मण ने झट पैर उठाया। उस पत्ते में भी छिद्र करने के बाद बाण वापस बर्बरीक के पास आ गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव हरीश बंसल, प्रधान राकेश बंसल और पूर्व सरपंच मदन लाल शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed