{"_id":"668f3938ee6b338f4b013119","slug":"first-choice-in-electrician-trade-in-industrial-training-institutes-panipat-news-c-244-1-sknl1016-120938-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में बनी पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में बनी पहली पसंद
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए मंगलवार को वरीयता सूची जारी की जा चुकी है। आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। युवा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसी का परिणाम है कि जीटी रोड की राजकीय आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए अधिकतम वरीयता सूची 100 फीसदी तक पहुुंची। हालांकि इलेक्ट्रीशियन में कट ऑफ 84.8 फीसदी रही। वहीं, कोपा की कट ऑफ 68.6 फीसदी और फायर टैक्नोलॉजी में कट ऑफ 75 फीसदी रहा। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।
पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में प्रदेश में 15084 आवेदकों ने दाखिला लिया है। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में अलॉट सीटों पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 952 सीटों में से 204 सीटों पर दाखिला हो चुका है। मंगलवार को दूसरी वरीयता सूची जारी की गई। दूसरे चरण में प्रदेश में अब तक 3148 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है जिससे आईटीआई में दाखिला ले चुके अभ्यर्थियों की संख्या 18232 पहुंच गई है। प्रदेश में 379 आईटीआई में 84768 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 71085 आवेदन पूर्ण किए जा चुके हैं। आरक्षित श्रेणी में 58074 अभ्यर्थी शामिल हैं। दूसरे चरण में अभ्यर्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।
प्रदेश में आवेदन के मामले में टॉप-10 ट्रेड्स
ट्रेड कुुल पंजीकरण
इलेक्ट्रीशियन 80672
कोपा 37857
वायरमैन 20263
फिटर 18894
रेफि्रजरेशन इलेक्ट्रीशियन 9767
वेल्डर 8297
स्टेनोग्राफर हिंदी 7587
पलंबर 7403
मशीनिस्ट 6791
मैकेनिक डीजल 6665
बॉक्स
आईटीआई में दाखिले का बढ़ा है क्रेज
10वीं कक्षा के बाद रोजगार परक कोर्स में दाखिला लेने वालों में आईटीआई का बड़ा क्रेज है। युवाओं की चाह पढ़ाई के बाद कौशल परक रोजगार पाने की होती है। यही वजह है कि इस साल विभिन्न ट्रेड में दाखिला के लिए प्रदेश में 84768 युवाओं ने आवेदन किया था। इसमें से 5807 आवेदक अकेले पानीपत की जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई के लिए किए गए।
विज्ञापन
वर्जन-
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को दूसरी वरीयता सूची जारी होने के बाद विद्यार्थी फीस जमा करवाने में लगे हैं। विद्यार्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैंं। कुल चार मेरिट लिस्ट जारी होंगी, जिसमें अलग-अलग निर्धारित समय पर दस्तावेजों की जांच व फीस भरने का समय रहेगा।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।