{"_id":"58333b404f1c1bba06b3a68c","slug":"fire-stove-burn-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोव फटने से युवक झुलसा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोव फटने से युवक झुलसा, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर मंडी में एक युवक चाय बनाते समय स्टोव फट गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को परिजनों ने गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत चिंताजनक है। परिजनों ने बताया कि बाबरपुर में राजबीर सोमवार सुबह कमरे में स्टोव पर चाय बना रहा था। इसी दौरान स्टोव फट गया और राजबीर गंभीर रूप से झुलस गया। उस समय परिजन घर के आंगन में बैठे थे। परिजन आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद सभी ने राजबीर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजबीर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार राजबीर 70 फीसदी झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों की सूचना पर सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन