{"_id":"57d308c64f1c1ba90a317e95","slug":"fire-shop-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानों में लगी आग से लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानों में लगी आग से लाखों का सामान राख
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर के सबसे व्यस्त और पुराने बाजार कलंदर चौक स्थित शुक्रवार की सुबह तीन दुकानों में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बाजार की गलियां तंग होने के चलते दमकल विभाग की गाड़ियां देर से पहुंच पाई। जिसके बाद आग पर काबू पाने को काफी मश्क्कत करनी पड़ी। आग में नुकसान के बाद दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित दुकानदारों को सांत्वना दी।
कलंदर चौक के पास स्थित कास्मेटिक, प्रसाद व कपड़े की दुकानों शुक्रवार की सुबह में आग लग गई। आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग से धधक रहीं दुकानों की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की एक गाड़ी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। कॉस्मेटिक व प्रसाद की दुकान के मालिक प्रवीण ने बताया कि उसकी कलंदर चौक के पास दुकान है। दुकान के एक हिस्से में प्रसाद व दूसरे में कास्मेटिक की दुकान है। वह वीरवार रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह छह बजे दुकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंचा। उन्होंने शटर को ऊपर किया तो दोनों दुकानों में भयंकर आग लगी हुई थी। दोनों दुकानों में लगी आग धीरे-धीरे कपड़े की दुकान में पहुंच गई। जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया।
दूसरी दुकान के मालिक सोनू ने बताया कि उसकी कलंदर चौक पर कास्मेटिक की दुकान है। आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसमें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। हादसे के बाद से ही दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग दुकानदारों को सांत्वना दे रहे है। दुकानों का करीब साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ी सूचना के काफी देर बाद पहुंची। वहीं दमकल कर्मियों ने बाजार की तंग गलियों के चलते गाड़ी आने में समय लगने की बात कही।