फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire in mattress factory, laborers saved their lives by running away

Panipat News: गद्दा फैक्टरी में आग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire in mattress factory, laborers saved their lives by running away
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट-2 में स्थित गद्दा बनाने वाली एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग चंद ही सेकेंड में पूरी फैक्टरी में फैल गई। उस समय करीब 30 लोग काम कर रहे थे। उन्होंने भागकर जान बचाई। दमकलकर्मियों ने सात गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फैक्टरी में तैयार और कच्चे माल समेत मशीनें जल गई थी।
विज्ञापन

सेक्टर 11-12 निवासी आकाश गोयल ने बताया कि उसकी सेक्टर 29-टू में स्पाइन कंफर्ट प्रोडक्ट इंडिया के नाम से फोम-गद्दे की फैक्टरी है। फैक्टरी में कच्चा माल आता है, जहां से उसे फोम के गद्दे का रूप दिया जाता है। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह भी फैक्टरी में काम चल रहा था। लगभग 30 कर्मचारी आ गए थे। वे सभी अपने काम में लगे थे। करीब साढ़े दस गोदाम में रखे कच्चे माल में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

चारों तरफ काले धुआं का गुब्बार बन गया। आग को देख फैक्टरी के कर्मचारियों ने उसे सूचना दी। वह उस वक्त दूसरी फैक्टरी में था। वह फैक्टरी पहुंचा और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग घटने के बजाय बढ़ती गई। उन्होंने डायल 112 पर आग की सूचना दी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची। आग की वजह से उनकी कंंप्रेशन मशीन समेत लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन






खाली कराई फैक्टरी और नजदीकी इलाका



आग की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सुरक्षा को मद्देनजर फैक्टरी और उसके पास का क्षेत्र खाली कराया। बेरिकेड्स लगाकर लोगों को फैक्टरी से करीब 50 मीटर दूर रखा। दमकल की गाड़ियों के लिए रास्ता बनाया, पुलिस के सहयोग से आग पर जल्द काबू पा लिया।








शेड गिरने लगा तो भागे मजदूर



आग की वजह से फैक्टरी का शेड भी नीचे गिरने लगा। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। फैक्टरी में काम कर रहे करीब 30 कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से दौड़ते हुए बाहर निकलकर खुद की जान बचाई। भीषण आग के चलते फैक्टरी की दीवारों में दरारें आ गई। आग की वजह से मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed