फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire in CHP-2 of Panipat Thermal Power Plant, control supply cable and LT breaker burnt

Panipat News: पानीपत थर्मल पावर प्लांट की सीएचपी-2 में लगी आग, कंट्रोल सप्लाई केबल और एलटी ब्रेकर जले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire in CHP-2 of Panipat Thermal Power Plant, control supply cable and LT breaker burnt
थर्मल के पावर प्लांट में लगी आग। 
पानीपत। पानीपत थर्मल पावर प्लांट के कोल हैंडलिंग प्लांट-टू में शनिवार शाम को करीब पांच बजे आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही पानीपत थर्मल पावर प्लांट के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की पांच गाड़ियों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाते समय धुएं की चपेट में आने से एक दमकल कर्मी भी घायल हो गया।
विज्ञापन

आग बुझने के बाद भी कंट्रोल रूम में धुआं भरा हुआ दिखा। इस कारण अंदर जाना संभव नहीं था। खिड़कियों के शीशे तोड़कर धुएं को निकाला गया। उसके बाद ही कंट्रोल रूम में जाकर फाल्ट ढूंढा गया। घटना की जानकारी मिलते ही थर्मल चीफ मनोज कुमार अग्रवाल और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कंट्रोल पैनल में जाने वाली सप्लाई को मेन सप्लाई से जोड़कर सिस्टम को तुरंत संभाल लिया गया। उन्होंने बताया कि प्लांट सीएचपी-2 काफी समय से बंद था। यूनिट को ट्रिप होने से बचा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। पैनल ठीक करने के लिए एलएनटी की टीम को बुलाया गया है। कुछ समय बाद दो महीने का शट डाउन लेकर इसकी पूर्णता मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

आग लगने के कारण कोल हैंडलिंग प्लांट-2 के कंट्रोल रूम में लगे पांच इलेक्ट्रिकल पैनल ब्लास्ट हो गए। बताया जा रहा है कि आग लगने से लो टेंशन मॉड्यूल्स में फाल्ट आ गया और 12 लो टेंशन ब्रेकर और लगभग सौ मीटर कंट्रोल सप्लाई जल गई। इस कारण एकाएक यूनिट नंबर-6 में खतरा बढ़ गया था। राखी में दबी केबल, नीचे से लगी आग-कोल हैंडलिंग प्लांट में साफ-सफाई और कोयले की फीडिंग का काम विनस कंपनी द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कंट्रोल रूम में बिछी केवल फाइन डस्ट के नीचे दबी हुई थी। यहां पर सफाई ढंग से नहीं थी और न ही यहां पर वेंटीलेशन सिस्टम लगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed